भारत और विदेश से सम्बंधित ’23 जनवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, Current Affairs 23 January 2022 ’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
23 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs 23 January 2022 in Hindi
प्रश्न 1. पीत (पीली) क्रांति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए खाद्य तेल, विशेष रूप से सरसों और तिल के बीज के उत्पादन को बढ़ाने के लिए हरित क्रांति की शुरुआत के बाद 1966-1967 में क्रांति शुरू की गई थी।
2. क्रांति शुरू होने के 10 साल बाद भारत में तेल का उत्पादन 5 गुना बढ़ा ।
3. सरसों की फसल का सर्वाधिक जोत क्षेत्र मध्य प्रदेश राज्य में है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें।
a) केवल 1और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) इनमें से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: (D)
व्याख्या:
- तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए खाद्य तेल, विशेष रूप से सरसों और तिल के बीज के उत्पादन को बढ़ाने के लिए 1986-1987 पीली क्रांति का आरम्भ किया गया।
- पीली क्रांति आरम्भ होने के समय भारत में तेल का उत्पादन लगभग 12 मिलियन टन था जो 10 वर्षों में दोगुना होकर लगभग 24 मिलियन टन हो गया।
- सरसों की फसल का सर्वाधिक जोत क्षेत्र राजस्थान राज्य में है।
प्रश्न 2. द्वितीयक कृषि के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. द्वितीयक कृषि को एक ऐसे उत्पादन गतिविधि के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें कृषि की स्थिरता तथा कृषि की उद्यम में परिवर्तनशीलता सम्मिलित होती है।
2. भारत में द्वितीयक कृषि की कोई औपचारिक परिभाषा नहीं है,
3. द्वितीयक कृषि में खाद्य और गैर-खाद्य प्रसंस्करण शामिल हैं जो रोजगार तथा पूरक आय उत्पन्न कर सकते हैं।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें।
a) केवल 1और 2
b) केवल 2 और 3
c) केवल 1 और 3
d) ये सभी
Show Answer
उत्तर: (D)
व्याख्या:
- द्वितीयक कृषि को एक उत्पादन गतिविधि तथा रणनीति के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो उत्पादन की सततता, कृषि उत्पादों के मौद्रीकरण तथा कृषि को उद्यम में परिवर्तित करने का कार्य करे।
- भारत में द्वितीयक कृषि की कोई औपचारिक परिभाषा नहीं है,
- द्वितीयक कृषि में खाद्य और गैर-खाद्य प्रसंस्करण शामिल हैं जो सृजित नौकरियों और पूरक आय को बढ़ावा दे सकती है।
प्रश्न 3. स्थानीय शहरी सरकार और आपदा प्रबंधन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।
2. आपदा प्रबंधन अधिनियम के अनुसार, सभी स्थानीय निकायों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कर्मचारी और अधिकारी आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हैं।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन कारण
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 न 2
Show Answer
उत्तर: (C)
व्याख्या :
- आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अनुसार, दोनों कथन सही हैं
- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षता कलेक्टर या उपायुक्त या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की जाती है।
- स्थानीय निकाय का निर्वाचित प्रतिनिधि प्राधिकरण का सह-अध्यक्ष बनाया जाता है
प्रश्न 4. भारत में 23 जनवरी को किस महान स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के रूप में मनाई जाती है?
A. सुभाष चंद्र बोस
B. भगत सिंह
C. चंद्र सेखर आजाद
D. बाल गंगाधर तिलक
Show Answer
उत्तर: (A) सुभाष चंद्र बोस
व्याख्या:
महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में कृतज्ञ राष्ट्र उनकी जयंती हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। इस वर्ष 2022 में सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई जा रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा, बंगाल डिविजन के कटक में हुआ था।
बोस के पिता का नाम जानकीनाथ बोस और मां का नाम प्रभावती था। सुभाष चंद्र बोस के पिता जानकीनाथ बोस पेशे से वकील थे और उनकी माता प्रभावती देवी धार्मिक व घरेलू महिला थी। नेताजी की प्रारंभिक पढ़ाई कटक के रेवेंशॉव कॉलेजिएट स्कूल में हुई। इसके बाद उनकी शिक्षा कोलकाता के प्रेजीडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से हुई।
इसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (इंडियन सिविल सर्विस) की तैयारी के लिए उनके माता-पिता ने बोस को इंग्लैंड के केंब्रिज विश्वविद्यालय भेज दिया था। उन्होंने 1920 में इंग्लैंड में सिविल सर्विस परीक्षा पास की लेकिन भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने जॉब छोड़ दी थी।
सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े आंदोलनों में हिस्सा लेते रहे थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण की शिक्षाओं से प्रभावित थे।
प्रश्न 5. इलेक्ट्रिक वाहन संबंधी स्टार्टअप वान इलेक्ट्रिक मोटो प्राइवेट लिमिटेड ने किस नाम की इलेक्ट्रिक बाइसिकल बाजार में उतारी है?
A. पर्वनस्पोर्ट
B. कर्वनस्पोर्ट
C. अर्बनस्पोर्ट
D. तर्वनस्पोर्ट
Show Answer
उत्तर: (C) अर्बनस्पोर्ट
व्याख्या:
इलेक्ट्रिक वाहन संबंधी स्टार्टअप वान इलेक्ट्रिक मोटो प्राइवेट लिमिटेड ने ‘अर्बनस्पोर्ट’ नाम की इलेक्ट्रिक बाइसिकल बाजार में उतारी है। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कोच्चि में शुक्रवार को डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम के जरिये देश में वान इलेक्ट्रिक मोटो ब्रांड लांच किया था।
प्रश्न 6. मध्य प्रदेश के किस महोत्सव को स्पेन के मैड्रिड में भारत के अद्वितीय जल और साहसिक कार्निवल के रूप में सम्मानित किया गया है?
A. हनुवंतिया थल महोत्सव
B. हनुवंतिया जल महोत्सव
C. हनुवंतिया वायु महोत्सव
D. इनमे से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: (B) हनुवंतिया जल महोत्सव
व्याख्या:
प्रदेश के वार्षिक पर्यटन कार्यक्रम हनुवंतिया जल महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 जनवरी को स्पेन के मैड्रिड में भारत के अद्वितीय जल और साहसिक कार्निवल के रूप में सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 7. Formula E कार रेसिंग के लिए भारत के किस राज्य के साथ ऑल-इलेक्ट्रिक चैंपियनशिप ने एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं?
A. तेलंगाना
B. असम
C. मध्य प्रदेश
D. महाराष्ट्र
Show Answer
उत्तर: (A) तेलंगाना
व्याख्या:
जगुआर (Jaguar) कंपनी ने उम्मीद जताई है कि साल 2023 में हैदराबाद में फॉर्मूला ई कैलेंडर का आयोजन किया जा सकता है। इस सप्ताह ऑल-इलेक्ट्रिक चैंपियनशिप (all-electric championship) ने दक्षिण-पूर्वी शहर में एक रेस के लिए तेलंगाना राज्य के साथ एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 8. एसबीआई की देखरेख में किस बैंक को दिसंबर तिमाही का मुनाफा 77 फीसदी तक बढ़ा?
A. यूनियन बैंक
B. एक्सिस बैंक
C. यस बैंक
D. बैंक ऑफ़ बरोडा
Show Answer
उत्तर: (C) यस बैंक
व्याख्या:
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की अगुवाई में बेहतर मैनेजमेंट के कारण यस बैंक (Yes Bank) को बंपर मुनाफा हुआ है. बैंक ने शनिवार को बताया कि अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफा 77 फीसदी बढ़ा है.
प्रश्न 9. किस ऐप के जरिए पीएफ से एडवांस पैसा निकाल सकते हैं?
A. उमंग ऐप
B. पेटीएम
C. गूगल पे
D. भीम
Show Answer
उत्तर: (A) उमंग ऐप
व्याख्या:
श्रम मंत्रालय के अनुसार, वित्तीय बोझ को कम करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले साल ईपीएफ सदस्यों को अपने ईपीएफ खातों से एडवांस निकालने की इजाजत देती है. आप भी अपने मोबाइल से उमंग ऐप के जरिये पीएफ से एडवांस पैसा निकाल सकते हैं.
प्रश्न 10. दक्षिण अफ्रीका पर भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का कितने प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है?
A. 80 प्रतिशत
B. 20 प्रतिशत
C. 40 प्रतिशत
D. 30 प्रतिशत
Show Answer
उत्तर: (B) 20 प्रतिशत
व्याख्या:
दक्षिण अफ्रीका पर भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने शनिवार को बताया कि तेम्बा बावुमा की टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम गेंदबाजी की थी। इसे ध्यान में रखते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तय किया।