भारत और विदेश से सम्बंधित ‘28 फरवरी 2022 current Affairs सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, Current Affairs 28th February 2022’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

28 फरवरी 2022 Current Affairs पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs 28th February 2022 in Hindi

प्रश्न 1. अंक्लाज (यूएनसीएलओएस) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1) यह एकमात्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है जो समुद्री स्थानों में राज्य के अधिकार क्षेत्र के लिए एक रूपरेखा निर्धारित करता है।

2) इसे समुद्री नियम के रूप में भी जाना जाता है और यह समुद्री क्षेत्रों को 4 क्षेत्रों में विभाजित करता है।

निम्नलिखित में से कौन सही हैं?

a) केवल 1

b) केवल 2

c) दोनों सही हैं

d) इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: अंक्लाज (यूएनसीएलओएस) समुद्री क्षेत्रों को 5 क्षेत्रों में विभाजित करता है- आंतरिक जल, प्रादेशिक सागर, सन्निहित क्षेत्र, विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) और उच्च समुद्र। अत: दूसरा कथन असत्य है।

प्रश्न 2. विश्व टैरिफ प्रोफाइल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

  1. यह एक सांख्यिकीय वार्षिक पुस्तक है जो केवल विश्व व्यापार संगठन के सदस्यों द्वारा लगाए गए टैरिफ और गैर-टैरिफ उपायों पर व्यापक जानकारी प्रदान करती है।
  2. इसे केवल विश्व व्यापार संगठन द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
  3. इसमें कहा गया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत का सबसे अधिक औसत शुल्क है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a) केवल 1

b) केवल 1 और 2

c) केवल 2 और 3

d) केवल 3

उत्तर: (D)

व्याख्या: विश्व टैरिफ प्रोफाइल :- एक सांख्यिकीय वार्षिक पुस्तिका जो डब्ल्यूटीओ के सदस्यों और अन्य अर्थव्यवस्थाओं द्वारा लगाए गए टैरिफ और गैर-टैरिफ उपायों पर व्यापक जानकारी प्रदान करती है।

यह विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र और व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंटकाड) का एक संयुक्त प्रकाशन है।

इसके अनुसार, भारत में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 15% का उच्चतम औसत शुल्क है।

प्रश्न 3. ‘Giant Metrewave Radio Telescope (GMRT)’ भारत के किस राज्य में स्थित है?

a) तमिल नाडु

b) महाराष्ट्र

c) जम्मू कश्मीर

d) आंध्र प्रदेश

उत्तर: (B)

Current Affairs 28th February 2022
Jammu and Kashmir red highlighted in map of India

 

व्याख्या: अभी हाल ही में पुणे में नेशनल सेंटर ऑफ रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (NCRA-TIFR) और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोलविदों ने एक अनुसंधान में ‘जाइंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT)’ का उपयोग किया है। वैज्ञानिकों ने एक फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRB) की मेजबान आकाशगंगा से परमाणु हाइड्रोजन गैस के वितरण को मैप करने के लिए इस GMRT का उपयोग किया है।

‘जाइंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT)’ तीस पूरी तरह से चलाने योग्य परवलयिक रेडियो दूरबीनों की एक श्रृंखला है। यह पुणे के पास महाराष्ट्र में खोडाड में स्थित है। यह टेलिस्कोप दुनिया की सबसे संवेदनशील दूरबीनों में से एक है। हाल ही में इसमें नए रिसीवर्स को जोड़कर इसे अपग्रेड किया गया था, जिसके बाद इसे अपग्रेडेड जाइंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (UGMRT) भी कहा जाने लगा है।

प्रश्न 4. भारतीय संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

  1. मौलिक कर्तव्यों को रिट क्षेत्राधिकार के माध्यम से लागू किया जा सकता है।
  2. स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों के आधार पर यह संविधान का भाग बनाये गए।
  3. मौलिक कर्तव्य केवल भारतीय नागरिकों पर लागू होते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

a) केवल 2

b) केवल 1 और 2

c) केवल 2 और 3

d) केवल 1 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: संविधान, न्यायालय द्वारा मौलिक कर्तव्यों के प्रत्यक्ष प्रवर्तन के लिए प्रावधान नहीं करता है। हालाँकि, संसद उपयुक्त कानून द्वारा उन्हें लागू करने के लिए स्वतंत्र है।

प्रश्न 5. जैविक कृषि के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

  1. सिक्किम 2016 में पूरी तरह से जैविक कृषि करने वाला विश्व का पहला राज्य बन गया।
  2. जैविक खेती के अंतर्गत क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में प्रथम स्थान है।
  3. सहभागी गारंटी प्रणाली (पीजीएस) जैविक उत्पादों को प्रमाणित करने की एक प्रक्रिया है।

कूट की सहायता से सत्य कथन का चयन करें।

a) केवल 1 और 2

b) केवल 2 और 3

c) केवल 1 और 3

d) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (C)

व्याख्या :

  • सिक्किम 2016 में पूरी तरह से जैविक कृषि करने वाला विश्व का पहला राज्य बन गया।
  • जैविक किसानों की संख्या में भारत का पहला और जैविक कृषि के अंतर्गत क्षेत्रफल के मामले में विश्व में भारत का 9वां स्थान है।
  • सहभागी गारंटी प्रणाली (पीजीएस) :- पीजीएस जैविक उत्पादों को प्रमाणित करने की एक प्रक्रिया है, जो यह सुनिश्चित करती है कि उनका उत्पादन निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार हो।

प्रश्न 6. कपास के बागान के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

  1. यह गर्म और आर्द्र जलवायु में पाया जाता है।
  2. कपास उच्च जल धारण क्षमता के साथ मिट्टी में उगाया जाता है।
  3. कपास 250mm-400 मिमी की वर्षा के साथ क्षेत्रों में लाभप्रद रूप से उगाया जा सकता है।

सही विकल्प चुनें।

a) 1 और 2

b) 2 और 3

c) केवल 3

d) 1,2 और 3

उत्तर: (C)

व्याख्या: कपास के बागान गर्म और आर्द्र जलवायु में पाए जाते हैं। कपास, उच्च जल धारण क्षमता के साथ मिट्टी में उगाया जाता है। वातन और अच्छी जल निकासी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं क्योंकि फसल अत्यधिक नमी और जल जमाव का सामना नहीं कर सकती है। कपास को 850-1100 मिमी की वर्षा वाले क्षेत्रों में लाभप्रद रूप से उगाया जा सकता है।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन सी भाषा 21 वें संशोधन कानून 1967 द्वारा संविधान की 8वीं अनुसूची में जोड़ी गई थी ?

a) कोंकणी

b) डोगरी

c) मणिपुरी

d) सिंधी

उत्तर: (D)

व्याख्या: भारत के संविधान के इक्कीसवें संशोधन, जिसे आधिकारिक तौर पर इक्कीसवां संविधान (संशोधन) अधिनियम, 1967 के रूप में जाना जाता है, ने संविधान की आठवीं अनुसूची में संशोधन किया ताकि सिंधी को भाषा के रूप में शामिल किया जा सके, जिससे अनुसूची में सूचीबद्ध भाषाओं की कुल संख्या पंद्रह हो गई।

प्रश्न 8. वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

a) इसका गठन रघुराम राजन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया था।

b) इसकी अध्यक्षता आरबीआई गवर्नर द्वारा की जाती है।

c) वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार इसके सदस्य होते हैं।

d) हाल ही में इस संस्था की 25वीं बैठक का आयोजन किया गया।

उत्तर: (B)

व्याख्या: बीते 22 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में मुंबई में वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की 25वीं बैठक आयोजित की गई। बता दें कि वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद का गठन रघुराम राजन समिति की सिफारिशों के आधार पर 30 दिसंबर, 2010 को किया गया था। इसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री द्वारा की जाती हैं।

इसके सदस्यों में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर, वित्त सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव, वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार, सेबी के अध्यक्ष, इरडा के अध्यक्ष और पी.एफ.आर.डी.ए. के अध्यक्ष को शामिल किया जाता है। FSDC का काम वित्तीय स्थिरता, वित्तीय क्षेत्र के विकास, अंतर-नियामक समन्वय, वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन और बड़ी वित्तीय कंपनियों के कामकाज समेत अर्थव्यवस्था से जुड़े छोटे-छोटे मुद्दों का विवेकपूर्ण सुपरविज़न करना है।

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से हाल ही में किस संस्था द्वारा ‘हेल्थ स्टार रेटिंग’ पहल की शुरुआत की गई है?

a) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

b) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद

c) भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण

d) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

उत्तर: (C)

व्याख्या: हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग को लेकर एक निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर ‘हेल्थ स्टार रेटिंग’ दर्शाई जाएगी। सितारों की संख्या इस बात को दिखाएगी कि वस्तु स्वास्थ्य के लिहाज से कितनी अच्छी है या खराब है। यह रेटिंग खाद्य पदार्थ में मौजूद वसा, चीनी और नमक की मात्रा पर आधारित होगी।

इसके लिए सहायक अध्ययन भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद द्वारा किया गया था। बता दें कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई है, जो भारत में खाद्य सुरक्षा और विनियमन से संबंधित एक समेकित क़ानून है।

प्रश्न 10. हाल ही में ‘Intracortical Visual Prosthesis’ (ICVP) सुर्खियों में रहा है। यह निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित शब्द है?

a) सूर्य के प्रकाश की गति नियंत्रित करने की एक तकनीक

b) व्यक्ति को मृत्यु के बाद कुछ देर तक कृत्रिम तरीके से जिंदा रखने की एक नई तकनीक

c) एलियन से प्राप्त संदेशों को समझने की एक नई तकनीक

d) कृत्रिम दृष्टि प्रदान करने की एक तकनीक

उत्तर: (D)

व्याख्या: अमेरिका में कुछ संस्थाओं द्वारा मिलकर एक अध्ययन किया जा रहा था, जिसके जरिए किसी भी दृष्टि बाधित व्यक्ति में कृत्रिम दृष्टि प्रदान करने की तकनीक विकसित पर काम किया जा रहा था। अभी हाल ही में इसमें काफी हद तक सफलता मिली है।

इसके तहत अध्ययन में शामिल पहले प्रतिभागी की आंखों में ऑपरेशन के जरिए Intracortical Visual Prosthesis (ICVP) को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित (implant) किया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रणाली में उन लोगों को आंशिक दृष्टि बहाल करने की क्षमता है जिन्होंने अपनी दृष्टि खो दी है। ICVP एक इम्प्लांट है जो रेटिना और ऑप्टिक नसों को बायपास करके सीधे मस्तिष्क के दृश्य प्रांतस्था (visual cortex) से जोड़ता है।