भारत और विदेश से सम्बंधित ’27 जनवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, Current Affairs 27 January 2022’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
27 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs 27 January 2022 in Hindi
1. निम्न में से किस सरकार बोर्ड ने हाल ही में स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल लांच किया है?
A. भारतीय मसाला बोर्ड
B. कॉफ़ी बोर्ड ऑफ़ इंडिया
C. एग्रीकल्चर बोर्ड ऑफ़ इंडिया
D. टी बोर्ड ऑफ़ इंडिया
Show Answer
भारतीय मसाला बोर्ड ने हाल ही में स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल लांच किया है. जो विश्वभर में भारतीय मसाला निर्यातकों और खरीदारों के बीच एक मिलन स्थल के रूप में कार्य करेगा. इस प्लेटफार्म को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है.
2. प्लांट बेस्ड मीट कंपनी गुडडॉट ने हाल ही में किस खिलाडी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
A. रोहित शर्मा
B. विराट कोहली
C. नीरज चोपड़ा
D. पीवी सिन्धु
Show Answer
प्लांट बेस्ड मीट कंपनी गुडडॉट ने हाल ही में नीरज चोपड़ा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. कंपनी नीरज चोपड़ा की मदद से प्लांट-आधारित मीट की नई श्रेणी के बारे में जागरूकता पैदा करना चाहती है. यह कंपनी मटन, चिकन और अंडे के विकल्प प्रदान करती है और अब तक एक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर प्लेयर है.
3. निम्न में से किस टेलिकॉम कंपनी ने 6जी तकनीक में अनुसंधान और मानकीकरण में तेजी लाने के लिए फिनलैंड की ओलू यूनिवर्सिटी के साथ करार किया है?
A. एयरटेल
B. वोडाफोन
C. आईडिया
D. रिलायंस जियो
Show Answer
रिलायंस जियो ने हाल ही में 6जी तकनीक में अनुसंधान और मानकीकरण में तेजी लाने के लिए फिनलैंड की ओलू यूनिवर्सिटी के साथ करार किया है. ये दोनों और अंतरिक्ष संचार, होलोग्राफिक बीमफॉर्मिंग, साइबर सुरक्षा, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक और फोटोनिक्स में 3 डी-कनेक्टेड इंटेलिजेंस के अनुसंधान और विकास में सहयोग करेंगे.
4. केंद्र सरकार ने किस वर्ष की अवधि के लिए विनोदानंद झा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
A. 2 वर्ष
B. 3 वर्ष
C. 4 वर्ष
D. 5 वर्ष
Show Answer
केंद्र सरकार ने हाल ही में 5 की अवधि के लिए विनोदानंद झा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. विनोदानंद झा वर्ष 1983 बैच के सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी हैं और इससे पहले पुणे में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में कार्यरत थे.
5. 27 जनवरी को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
A. अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस
B. अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
C. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
D. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
Show Answer
27 जनवरी को पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस मनाया जाता है. यह दिवस 27 जनवरी 1945 को सोवियत सैनिकों द्वारा ऑशविट्ज़-बिरकेनाउ के नाजी एकाग्रता और निर्वासन शिविर की मुक्ति की वर्षगांठ का प्रतीक है.
6. इनमे से किस देश ने हाल ही में तेल रिसाव के कारण पर्यावरण आपातकाल की घोषणा की है?
A. लिमा
B. पेरू
C. मेक्सिको
D. चिली
Show Answer
पेरू देश ने हाल ही में तेल रिसाव के कारण 90 दिनों का पर्यावरण आपातकाल की घोषणा की है. प्रशांत महासागर में करीब 6000 बैरल तेल गिरा है। स्पेन की एनर्जी फर्म रेप्सोल का एक टैंकर पेरू में वेंटिनाला रिफाइनरी में तेल ले जा रहा था. इस टेंकर का नाम “मारे डोरिकम” है.
7. निम्न में से किस मंत्रालय ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 साल का रोड मैप जारी किया है?
A. जनजातीय मंत्रालय
B. शिक्षा मंत्रालय
C. रेल मंत्रालय
D. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Show Answer
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 साल का रोड मैप जारी किया है. जिसके मुताबिक, वर्ष 2026 तक भारत 300 बिलियन डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का निर्माण और निर्यात करेगा.
8. 73वे गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कितने वीरता पुरस्कार और अन्य सैन्य अलंकरणों को मंजूरी दी है?
A. 184
B. 284
C. 384
D. 584
Show Answer
73वे गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हाल ही में सुरक्षा बलों के कर्मियों के लिए 384 वीरता पुरस्कार और अन्य सैन्य अलंकरणों को मंजूरी दी है. गणतंत्र दिवस परेड में जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है.
9. विश्व बैंक ने हाल ही में किस राज्य सरकार के लिए 1000 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दे दी है?
A. केरल सरकार
B. गुजरात सरकार
C. महाराष्ट्र सरकार
D. पश्चिम बंगाल सरकार
Show Answer
पश्चिम बंगाल सरकार के लिए विश्व बैंक ने हाल ही में 1000 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दे दी है. जिसमे से 400 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को लागू करने में किया जायेगा. इस ऋण से कमजोर और गरीब समूहों की मदद की जाएगी. साथ ही डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए राशि का इस्तेमाल किया जायेगा.
10. असम सरकार ने हाल ही में किस प्रसिद्ध व्यक्ति को असम बैभव पुरस्कार से सम्मानित किया है?
A. अजीम प्रेमजी
B. रतन टाटा
C. मुकेश अम्बानी
D. गौतम अदानी
Show Answer
असम सरकार ने हाल ही में देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक श्री रतन टाटा को गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान असम बैभव पुरस्कार से सम्मानित किया है. जबकि असम सौरव पुरस्कार प्रोफेसर दीपक चंद जैन, लवलीना बोरगोहेन, प्रोफेसर कमलेंदु देब क्रोरी, डॉ. लक्ष्मणन एस. और नील पवन बरुआ को दिया गया है.