भारत और विदेश से सम्बंधित ’29 जनवरी 2022 Static Gk के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, Static GK 29th January 2022 के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
29 जनवरी 2022 Static GK पर प्रश्न और उत्तर – Static GK 29th January 2022 in Hindi
1.’क्लोज टू द बोन’ नामक पुस्तक के लेखक/लेखिका कौन हैं?
(A) शिल्पा शेट्टी
(B) ऋषि कपूर
(C) युवराज सिंह
(D) लीजा रे
Show Answer
भारत की एक कामयाब सुपरमॉडल, बॉलीवुड एक्ट्रेस, कैंसर सर्वाइवर और दो प्यारे से बच्चों की मां लीजा रे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीतने के बाद राइटर के नए अवतार में लोगों के सामने आई थीं। कैंसर सर्वाइवर लीजा रे ने अपनी किताब Close To The Bone के जरिए अपनी जिंदगी के मुश्किल लम्हों और ऐसे शेड्स को अपने पाठकों के साथ साझा करने की कोशिश की, जिनसे वह कहीं गहरी प्रभावित हुई हैं।
2.सिकंदर की मृत्यु के बाद चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा पराजित हुए सिकंदर के सेनापति का नाम क्या था?
(A) टॉलेमी
(B) सेल्यूकस निकेटर
(C) एंटीगोनस
(D) कैसेंडर
Show Answer
सेल्युकस एक्सजाइट निकेटर सिकन्दर के सबसे योग्य सेनापतियों में से एक था जो उसकी मृत्यु के बाद भारत के विजित क्षेत्रों पर उसका उत्तराधिकारी बना। वह सिकन्दर द्वारा जीता हुआ भू-भाग प्राप्त करने के लिए उत्सुक था। इस उद्देश्य से 305 ई. पू. उसने भारत पर पुनः चढ़ाई की। चन्द्रगुप्त ने पश्चिमोत्तर भारत के यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर को पराजित कर एरिया (हेरात), अराकोसिया(कंधार), जेड्रोसिया पेरोपेनिसडाई (काबुल) के भू-भाग को अधिकृत कर विशाल मौर्य साम्राज्य की स्थापना की।
3.असम की पारंपरिक संस्कृति के संदर्भ में, भाओना एक ………………. है।
(A) रंगमंच का रूप
(B) कठपुतली शैली
(C) पूर्वजों की पूजा का त्योहार
(D) संगीत वाद्य
Show Answer
यह शंकरदेव द्वारा निर्मित पौराणिक कथाओं पर आधारित एक प्रदर्शन है। यह अंकिया नट के रूप में लोकप्रिय है और उनके मंचन को भाओना के रूप में जाना जाता है। इसमें लगभग 40-50 लोग शामिल होते हैं और वेशभूषा और आभूषणों में कलाकारों द्वारा संवाद, गीत और नृत्य होते हैं। आर्केस्ट्रा की पोशाक सफेद रंग की होती है और अभिनेता भी चमचमाते पोशाक पहनते हैं जो विभिन्न राजाओं, रानियों, दानव और पशुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
4.ऋग्वेद काल के दौरान, ‘विशपति’ शब्द का अर्थ …………….. होता था।
(A) साधारण लोग
(B) दुश्मन
(C) शाही अधिकारी
(D) पुजारी
Show Answer
ऋग्वेद के समाज (Rigvedic Samaj) में ग्रामों के समूह को विश् कहा जाता था, जिसका मुखिया विशपति कहा जाता था | ऋग्वेद (Rigved) में विश् शब्द का उल्लेख 170 बार हुआ है | विश् शब्द का तात्पर्य बस्ती होता है | वैश्य वर्ण का उदय इसी विश् नामक जनसमूह से हुआ था | विश् के समूह को जन कहा जाता था | जन कबीले को कहते थे |
5.दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान हेलियोडोरस निम्नलिखित में से किसके दरबार मे राजदूत के रूप में आए थे?
(A) दशरथ
(B) भगभद्र
(C) बृहद्रथ
(D) पुष्यमित्र
Show Answer
हेलिओडोरस प्राचीन भारत का यूनानी राजनयिक था। वह पाँचवें शुंग राजा काशीपुत भागभद्र के राज्य काल के चौदहवें वर्ष में तक्षशिला के यवन राजा एण्टिआल्कीडस (लगभग 140-130 ई.पू.) का दूत बनकर विदिशा आया था। हेलिओडोरस ‘दिया’ (दियोन) का पुत्र और तक्षशिला का निवासी था। वह पाँचवें शुंग राजा काशीपुत भागभद्र के राज्य काल के चौदहवें वर्ष में तक्षशिला के यवन राजा एण्टिआल्कीडस (लगभग 140-130 ई.पू.) का दूत बनकर विदिशा आया था।
6.चोल प्रशासन के संदर्भ में, ‘वेटिट’ शब्द का अर्थ …………….. होता था।
(A) व्यापारी
(B) साहूकार
(C) सैनिक
(D) कर
Show Answer
चोल राजवंश दक्षिण से भारत का एक तमिल थैलेसीमोक्रेसी साम्राज्य था। दुनिया के इतिहास में, यह सबसे लंबे समय तक राज करने वाले राजवंशों में से एक था। साम्राज्य के संदर्भ अशोक के शिलालेखों में तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से पाए जा सकते हैं। तमिलनाडु के 3 क्राउन किंग्स में से एक, पांड्या और चेरा के साथ, 13वीं शताब्दी ईस्वी तक चोल वंश शासन करता रहा।
7.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) में कुल कितने सदस्य होते हैं?
(A) पाँच
(B) चार
(C) सात
(D) छह
Show Answer
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से तीन सदस्य RBI से होते हैं और अन्य तीन सदस्यों की नियुक्ति केंद्रीय बैंक द्वारा की जाती है। मौद्रिक नीति समिति भारत सरकार द्वारा गठित एक समिति है जिसका गठन ब्याज दर निर्धारण को अधिक उपयोगी एवं पारदर्शी बनाने के लिये 27 जून, 2016 को किया गया था। रिज़र्व बैंक का गवर्नर इस समिति का पदेन अध्यक्ष होता है।
8.निम्नलिखित में से किसे कोशिका के ‘आत्मघाती थैले’ (suicide bag) के नाम से भी जाना जाता है?
(A) गॉल्जी संरचनाएँ
(B) डी०एन०ए० (DNA)
(C) लाइसोसोम
(D) माइटोकॉण्ड्रिया
Show Answer
लाइसोसोम को कोशिका की आत्मघाती थैली कहा जाता है क्योंकि वे कोशिका को ख़राब करने वाले पाचक एंजाइमों का स्राव करते हैं। गुणसूत्र न्यूक्लिक अम्ल की एक थ्रेड संरचना है और जीन के रूप में आनुवंशिक जानकारी ले जाने वाले अधिकांश जीवित कोशिकाओं के नाभिक में पाया जाने वाला प्रोटीन है। राइबोसोम में एक जटिल मैक्रोमोलेक्युलर मशीन शामिल है, जो सभी जीवित कोशिकाओं के भीतर पाई जाती है, जो जैविक प्रोटीन संश्लेषण के स्थल के रूप में कार्य करती है।
9.निम्नलिखित में से कौन, कभी भी लोक सभा के सभापति नहीं रहे/रहीं हैं?
(A) प्रतिभा पाटिल
(B) बलराम जाखड़
(C) सोमनाथ चटर्जी
(D) पी०ए० संगमा
Show Answer
श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने 27 वर्ष की अवस्था में 1962 में राजनीतिक जीवन का प्रारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण की देखरेख में प्रारंभ किया। 1962 से 1985 तक वे पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य रहीं। इस दौरान वर्ष 1967 से 1972 तक वह महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री और वर्ष 1972 से 1978 तक कैबिनेट मंत्री रहीं उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला।
10.निम्नलिखित में से कौन-सी झील एक गड्ढे से बनी है, जिसका निर्माण उल्कापिंड गिरने से हुआ था?
(A) लोकटक झील
(B) हुसैन सागर झील
(C) लोनार झील
(D) सांभर झील
Show Answer
लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित एक खारे पानी की झील है। इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था। स्मिथसोनियन संस्था, संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण, सागर विश्वविद्यालय और भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला ने इस स्थल का व्यापक अध्ययन किया है। जैविक नाइट्रोजन यौगिकीकरण इस झील में 2007 में खोजा गया था।