होम Current Affairs February 2022 Top 10 Important Current Affairs 10th February 2022

Top 10 Important Current Affairs 10th February 2022

0
29
current affairs 10th February 2022
जम्मू-कश्मीर का इग्लू कैफे

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘10 फरवरी 2022 current Affairs सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, Current Affairs 10th February 2022’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

10 फरवरी 2022 Current Affairs पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs 10th February 2022 in Hindi

प्रश्न 01. हाल ही में चर्चा में रहे ‘नई रोशनी योजना’ के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. ये राजस्थान सरकार द्वारा कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों के कल्याण के लिए चलाई गई एक योजना है।
  2. 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे इस योजना के लाभार्थी होंगे।

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) 1 और 2 दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: (D)
व्याख्या:
हाल ही में राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने जानकारी दी है पिछले तीन वर्षों में नई रोशनी योजना के तहत 26 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
बता दें कि अल्पसंख्यक समुदाय की 18 से 65 वर्ष आयु की महिलाओं के लिए नई रोशनी योजना एक केन्द्रीय योजना है, जो कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है।
इसका उद्देश्य विद्या, औजार और तकनीक उपलब्ध कराकर महिलाओं को सशक्त और आत्म निर्भर बनाना है। इससे उनमें नेतृत्व संभालने की भावना का भी विकास होगा। इसका क्रियान्वयन तमाम एनजीओ, सिविल सोसाइटी और सरकारी संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है।


प्रश्न 02. प्रसिद्ध समाजसेवी बाबा आमटे के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

(A) इन्होंने अपना पूरा जीवन कुष्ठ रोगियों की सेवा में समर्पित कर दिया।

(B) यह सविनय अवज्ञा आंदोलन से भी जुड़े थे।

(C) गांधीजी ने इन्हें ‘अभय साधक’ की उपाधि दी थी।

(D) इन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

Show Answer
उत्तर: (B)
व्याख्या:
बाबा आमटे एक स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी थे। इनका जन्म 26 दिसम्बर 1914 को महाराष्ट्र में हुआ था। वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने कुछ दिन वकालत की और उसके बाद यह आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए। उन्होंने साल 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था।
गांधीवादी विचारों से प्रभावित होकर यह गांधी जी के अनुयाई बन गए। इनके आचरण से प्रभावित होकर गांधी जी ने इन्हें ‘अभय साधक’ की उपाधि दी थी। वे शुरुआत से ही दीन दुखियों की मदद करने में रुचि रखते थे और बाद में इसी को अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
बाबा आमटे ने जीवन पर्यंत कुष्ठ रोगियों की सेवा की। उन्हें पद्मश्री, पद्म विभूषण और गांधी शांति पुरस्कार जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
कुष्ठ रोगियों की सेवा के अलावा वे वन्य जीव संरक्षण समेत अन्य सामाजिक कार्यों में भी शामिल थे। 9 फ़रवरी 2008 को इनका देहांत हो गया। आज यानी 9 फरवरी को इनकी पुण्यतिथि है इसीलिए इस प्रश्न को शामिल किया गया।


प्रश्न 03. हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन/आर्मी के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. इस संस्था का गठन असहयोग आंदोलन वापस लिए जाने का एक परिणाम था।
  2. शचींद्र नाथ सान्याल इसके सह-संस्थापक थे।

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) 1 और 2 दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: (C)
व्याख्या:
चौरी चौरा की घटना के बाद जब गांधी जी ने असहयोग आंदोलन के अचानक से वापसी की घोषणा की तो एक राजनीतिक शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस शून्यता को भरने के लिए शचींद्रनाथ सान्याल जैसे क्रांतिकारी एक बार पुनः सक्रिय हो गए थे। वे क्रांतिकारी हिंसक वारदातों के माध्यम से अंग्रेजी राज को उखाड़ फेंकना चाहते थे। इसीलिए 3 अक्टूबर 1924 को शचींद्रनाथ सान्याल, योगेश चन्द्र चटर्जी और राम प्रसाद बिस्मिल जैसे कई प्रमुख क्रांतिकारियों के प्रयास से हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन/आर्मी का गठन किया गया।साल 1924 से लेकर 1931 तक इस संगठन का पूरे भारतवर्ष में दबदबा रहा। बीते 7 फरवरी को शचींद्रनाथ सान्याल की पुण्यतिथि थी, इसीलिए इस प्रश्न को शामिल किया गया।


प्रश्न 04
.चीन और किस देश ने हाल ही में 60 बिलियन डालर के CPEC के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये है?

(A) जापान

(B) अमेरिका

(C) ऑस्ट्रेलिया

(D) पाकिस्तान

Show Answer
उत्तर: (D)
व्याख्या:
पाकिस्तान और चीन ने हाल ही में 60 बिलियन डालर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे “CPEC” के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये है. यह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का एक संग्रह है, जो पूरे पाकिस्तान में निर्माणाधीन हैं। यह 2013 में शुरू हुआ था। इस परियोजना का शुरूआती मूल्य 47 बिलियन अमरीकी डालर था.


प्रश्न 05.
आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अपनी टीम का क्या नाम रखा है?

(A) पुणे टाइटंस

(B) अहमदाबाद टाइटंस

(C) गुजरात टाइटंस

(D) गुजरात स्ट्राइकर

Show Answer

उत्तर: (C)

हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या


व्याख्या:
आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अपनी टीम के नाम की घोषणा की है टीम का नाम “गुजरात टाइटंस रखा गया है. टीम की मालिक सीवीसी कैपिटल ने 5,625 करोड़ रुपये में अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी हासिल की थी. नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने हाल ही में मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पंड्या, राशिद खान एवं शुभमन गिल को शामिल कर लिया है.


प्रश्न 06.
हाल ही में कौन सा केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के साथ जुड़ने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?

(A) दिल्ली

(B) मुंबई

(C) पुणे

(D) जम्मू-कश्मीर

Show Answer

उत्तर: (D) 

National Single Window System
National Single Window System


व्याख्या:
जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश हाल ही में राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के साथ जुड़ने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है. यह राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली एक डिजिटल निवेशक मंच हैं. जिसके जरिये निवेशक अपनी व्यावसायिक आवश्यकताओं के मुताबिक मंजूरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे.


प्रश्न 07.
भारत के सबसे बड़े डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म “मेडिबडी” ने किस बॉलीवुड अभिनेता को आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है?

(A) अक्षय कुमार

(B) राजकुमार राव

(C) अमिताभ बच्चन

(D) अजय देवगन

Show Answer
उत्तर: (C) 
व्याख्या:
भारत के सबसे बड़े डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म “मेडिबडी” ने बॉलीवुड के महानायक और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है. इसके साथ ही अमिताभ बच्चन मंच पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का समर्थन करते हुए दिखाई देंगे.


प्रश्न 08.
निम्न में से किसके द्वारा ATLAS क्षुद्रग्रह ट्रैकिंग सिस्टम 24 घंटे पूरे अन्तरिक्ष को स्कैन करने में सक्षम पहला सिस्टम बन गया है?

(A) इसरो

(B) डीआरडीओ

(C) नासा

(D) ईसा

Show Answer
उत्तर: (C) 
व्याख्या:
नासा के द्वारा ATLAS यानी (Asteroid Terrestrial-impact Last Alert System) क्षुद्रग्रह ट्रैकिंग सिस्टम 24 घंटे पूरे अन्तरिक्ष को स्कैन करने में सक्षम पहला सिस्टम बन गया है. यह एटलस एक अत्याधुनिक क्षुद्रग्रह पहचान प्रणाली है जिसे हवाई विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है.


प्रश्न 09.
इनमे से किस वर्ष लॉस एंजिल्स में आयोजित किये जाने वाले ओलंपिक में सर्फिंग, क्लाइम्बिंग और स्केटबोर्डिंग जैसे नए खेल को शामिल किया गया है?

(A) 2023

(B) 2024

(C) 2025

(D) 2028

Show Answer
उत्तर: (D) 
व्याख्या:
वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्स में आयोजित किये जाने वाले ओलंपिक में सर्फिंग, क्लाइम्बिंग और स्केटबोर्डिंग जैसे नए खेल को शामिल किया गया है. इन खेल को 2020 टोक्यो ओलंपिक में पेश किया गया था। भारोत्तोलन, मुक्केबाजी और आधुनिक पेंटाथलॉन को छोड़ दिया गया है.


प्रश्न 10.
निम्न में से किस केंद्रशासित प्रदेश में हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा इग्लू कैफे खोला गया है?

(A) दादर नगर हवेली

(B) अंडमान और निकोबार

(C) दिल्ली

(D) जम्मू-कश्मीर

Show Answer
उत्तर: (D) 
व्याख्या:
जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा इग्लू कैफे खोला गया है. जिसका नाम स्नोग्लू रखा गया है. इसे वसीम शाह ने बनवाया है. इसका व्यास 44.5 फीट और ऊंचाई 37.5 फीट है। यह कैफे इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक बन गया है.