Current Affairs 1st February 2022

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘1 फरवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, Current Affairs 1st February 2022’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

1 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs 1st February 2022 in Hindi

प्रश्न 1.  हाल ही में चर्चा में रहे ‘शून्य’ अभियान का क्या उद्देश्य है?

A. जनजातीय इलाके की महिलाओं को गणितीय शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना

B. कोरोना महामारी को पूरी तरह से समाप्त करना

C. ट्रांसपोर्टेशन के चलते होने वाले वायु प्रदूषण को कम करना

D. पृथ्वी के सतह पर उस बिंदु को खोजना जहां गुरुत्व बल ‘शून्य’ हो

Show Answer
उत्तर: (C)  ट्रांसपोर्टेशन के चलते होने वाले वायु प्रदूषण को कम करना

व्याख्या:
पिछले साल 15 सितंबर‚ 2021 को नीति आयोग ने रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI) तथा आरएमआई इंडिया के सहयोग से एक ‘शून्य’ अभियान लांच किया था। बीते 25 जनवरी को इन संस्थाओं ने इसी अभियान पर आधारित एक ब्रांड फिल्म जारी किया है। इस अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में डिलीवरी के मामले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और शून्य प्रदूषण वाली डिलीवरी से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यानी ऐसी कंपनियां जो शहरों में माल ढुलाई के कामों में लगी हुई हैं उनके द्वारा ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाए जाने को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनमें ई-कॉमर्स कंपनियां‚ फ्लीट एग्रीगेटर्स‚ ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चर्स (OEM) और ऐसी कंपनियां शामिल हैं जो माल ढुलाई के कामों में लगी हुई हैं। इनमें ओला, उबर और जोमैटो जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।


प्रश्न 2. ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में डेनियल मेदवेदेव को हराकर राफेल नडाल ने हाल ही में अपना कौन सा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है?

A. 20वा

B. 21वा

C. 22वा

D. 23वा

Show Answer
उत्तर: (B)  21वा

व्याख्या:
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में डेनियल मेदवेदेव को हराकर राफेल नडाल ने हाल ही में 21वा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. वे 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं.


प्रश्न 3. निम्न में से किस मंत्रालय ने हाल ही में फार्मास्युटिकल क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान की सुविधा के लिए “NIPER Research Portal” लांच किया है?

A. जनजातीय मंत्रालय

B. शिक्षा मंत्रालय

C. सांस्कृतिक मंत्रालय

D. रसायन मंत्रालय

Show Answer
उत्तर: (D) रसायन मंत्रालय

व्याख्या:
रसायन मंत्रालय ने हाल ही में फार्मास्युटिकल क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान की सुविधा के लिए “NIPER Research Portal” लांच किया है. जो की NIPER की अनुसंधान गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा. यह पोर्टल उपयुक्त संगठनों से संपर्क करने में शोधकर्ताओं की सहायता करेगा.


प्रश्न 4. निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में “AP Seva Portal 2.0” लांच किया है?

A. आंध्र प्रदेश सरकार

B. महाराष्ट्र सरकार

C. केरल सरकार

D. गुजरात सरकार

Show Answer
उत्तर: (A) आंध्र प्रदेश सरकार

व्याख्या:
आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में “AP Seva Portal 2.0” लांच किया है. जो की नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा. यह पोर्टल पारदर्शी तरीके से नागरिकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करेगा। यह पोर्टल जनता को बिना किसी परेशानी के उनके आवेदन को ट्रैक करने में मदद करेगा.


प्रश्न 5. शियोमारा कास्त्रो ने हाल ही में किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?

A. होंडुरास

B. कोस्टा रिका

C. मेक्सिको

D. जापान

Show Answer
उत्तर: (A) होंडुरास

व्याख्या:
 शियोमारा कास्त्रो ने हाल ही में होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है. वह एक समाजवादी नेता हैं। उन्होंने देश में मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने का वादा किया है, साथ ही, वह सख्त गर्भपात कानूनों को उदार बनाना चाहती है.


प्रश्न 6. भारत और किस देश ने हाल ही में स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए मिलकर 150 मिलियन डालर का फंड बनाया है?

A. जापान

B. अमेरिका

C. ब्रिटेन

D. संयुक्त अरब अमीरात

Show Answer
उत्तर: (D) संयुक्त अरब अमीरात

व्याख्या: भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए मिलकर 150 मिलियन डालर का फंड बनाया है. जो की वर्ष 2025 तक 10 यूनिकॉर्न बनाने में मदद करेगा। यूनिकॉर्न वे स्टार्टअप हैं जिनका मूल्य 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक है.


प्रश्न 7. चीन की सरकार ने हाल ही में किस देश पर आयात प्रतिबंध लगा दिया है?

A. लाटविया

B. एस्तोनिया

C. लिथुआनिया

D. बेलारूस

Show Answer
उत्तर: (C) लिथुआनिया

व्याख्या:
चीन की सरकार ने हाल ही में लिथुआनिया पर आयात प्रतिबंध लगा दिया है. अब चीन की कंपनिया लिथुआनिया से माल या कच्चे माल का आयात नहीं करेगी. इससे पहले 2021 में, लिथुआनिया ने ताइवान को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दी थी और देश में ताइवान का कार्यालय खोला था.


प्रश्न 8. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

  1. रेपो दर के तहत, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक अपने सांविधिक चलनिधि अनुपात पोर्टफोलियो के आधार पर रिजर्व बैंक से ओवेरनाइट अतिरिक्त राशि उधार ले सकते हैं।
  2. मौद्रिक नीति में कॉरिडोर का अर्थ रेपो दर और रिवर्स रेपो दर के बीच का अंतर है।

दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं। कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें।

A. केवल 1

B. केवल 2

C. दोनों 1 और 2

D. न तो 1 और न ही 2

Show Answer

उत्तर: (D) न तो 1 और न ही 2

व्याख्या:
सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ): एक ऐसी सुविधा जिसके तहत अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक अपने सांविधिक तरलता अनुपात (एसएलआर) पोर्टफोलियो में एक सीमा तक ब्याज की दंडात्मक दर पर रिजर्व बैंक से अतिरिक्त राशि उधार ले सकते हैं।

रेपो दर: वह (स्थिर) ब्याज दर जिस पर रिजर्व बैंक चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत सरकार और अन्य अनुमोदित प्रतिभूतियों के संपार्श्विक के विरुद्ध बैंकों को ओवरनाइट तरलता प्रदान करता है।

आरबीआई की मौद्रिक नीति में कॉरिडोर रिवर्स रेपो दर और एमएसएफ दर के बीच के क्षेत्र को संदर्भित करता है। इस कॉरिडोर में न्यूनतम दर रिवर्स रेपो रेट की होगी जबकि अधिकतम सीमा एमएसएफ के दर को संदर्भित करेगी।


प्रश्न 9. केंद्र सरकार ने हाल ही में दूरसंचार कंपनियों को अंतराष्ट्रीय कॉल और मैसेज को कितने वर्ष तक सुरक्षित रखना अनिवार्य कर दिया है?

A. 2 वर्ष

B. 3 वर्ष

C. 4 वर्ष

D. 5 वर्ष

Show Answer
उत्तर: (A) 2 वर्ष

व्याख्या:
केंद्र सरकार ने हाल ही में दूरसंचार कंपनियों को सैटेलाइट फोन कॉल, कॉन्फ्रेंस कॉल तथा संदेशों को 2 वर्ष तक सुरक्षित रखना अनिवार्य कर दिया है. जबकि पहले प्रावधान पहले केवल 1 वर्ष के लिए ही लागू था. सभी टेलिकॉम कंपनिया दो साल की समय पूरा होने के बाद आंकड़े को नष्ट कर सकती हैं.


प्रश्न 10. इलेक्ट्रॉनिक्स और किस मंत्रालय ने हाल ही में “Federated Digital Identities” की शुरुआत की है?

A. जनजातीय मंत्रालय

B. शिक्षा मंत्रालय

C. रेल मंत्रालय

D. आईटी मंत्रालय

Show Answer
उत्तर: (D) आईटी मंत्रालय 

व्याख्या:
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय नागरिकों की कई पहचान पत्रों को आपस में जोड़ने के उद्देश्य से “Federated Digital Identities” की शुरुआत की है. जिसके तहत आधार, पासपोर्ट और पैन जैसी डिजिटल आईडी आपस में जुड़ी हुई हैं और एक नई विशिष्ट आईडी के तहत संग्रहीत हैं.