Current Affairs 28th January 2022

भारत और विदेश से सम्बंधित ’28 जनवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, Current Affairs 28th January 2022 के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

28 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs 28th January 2022 in Hindi

प्रश्न 1. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हाल ही में किस ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है?

A. पी वी सिन्धु

B. अभिनव बिंद्रा

C. नीरज चोपड़ा

D. मीराबाई चानू

Show Answer

उत्तर: (C) नीरज चोपड़ा

व्याख्या : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हाल ही में ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है. नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार हैं। उन्होंने 2016 में नायब सूबेदार के सीधे प्रवेश के रूप में 4 राजपूताना राइफल्स में दाखिला लिया था.


प्रश्न
2. “मराक्कर: अरेबिकदलिंते सिंघम” और किस इंडियन मूवी को ऑस्कर 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है?

A. सुराई पोत्त्रू

B. जय भीम

C. कर्णं

D. 7th सेंस

Show Answer

उत्तर: (B) जय भीम

व्याख्या : “मराक्कर: अरेबिकदलिंते सिंघम” और “जय भीम” इंडियन मूवी को ऑस्कर 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. जय भीम मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे और लगान के बाद ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली चौथी भारतीय फिल्म है. जबकि मराक्कर को ग्लोबल कम्युनिटी ऑस्कर अवार्ड्स 2021 के लिए भी नामांकित किया गया है.


प्रश्न
3. 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत से पीएस विनोथराज निर्देशित किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीता है?

A. कूझंगल

B. क्षय

C. सेक्सी दुर्गा

D. अरक्की

Show Answer

उत्तर: (A) कूझंगल

व्याख्या : 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत से पीएस विनोथराज निर्देशित फिल्म “कूझंगल” ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीता है. जबकि जयसूर्या को रंजीत शंकर निर्देशित फिल्म सनी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है.


प्रश्न
4. 28 जनवरी को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

A. डेटा गोपनीयता दिवस

B. विश्व शिक्षा दिवस

C. विश्व डाक दिवस

D. विश्व राजनीति दिवस

Show Answer

उत्तर: (A) डेटा गोपनीयता दिवस

व्याख्या :  28 जनवरी को विश्वभर में डेटा गोपनीयता दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने की शुरुआत 28 जनवरी 1981 से की गयी थी. लेकिन साल 2006 में यूरोप की एक परिषद ने 26 अप्रेल 2006 को हर वर्ष डाटा संरक्षण दिवस मनाने का फैसला लिया था. जिसे अब हर साल 28 जनवरी को ही मनाया जाता है.


प्रश्न
5. निम्न में से किस देश ने हाल ही में 70,000 AK-203 कलाश्निकोव असॉल्ट राइफलें भारतीय सशस्त्र बलों को सौंप दी है?

A. जापान

B. चीन

C. अमेरिका

D. रूस

Show Answer

उत्तर: (D) रूस

व्याख्या : रूस ने हाल ही में सभी 70,000 AK-203 कलाश्निकोव असॉल्ट राइफलें भारतीय सशस्त्र बलों को सौंप दी है. जिसमे से 670,000 राइफलों का ऑर्डर दिया था. इसके लिए भारत और कलाश्निकोव के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे. इस अनुबंध की लागत 5,124 करोड़ रुपये है.


प्रश्न
6. भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक 2021 में 180 देशों की सूची में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

A. 65वे स्थान

B. 75वे स्थान

C. 85वे स्थान

D. 95वे स्थान

Show Answer

उत्तर: (C) 85वे स्थान

व्याख्या : ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की तरफ से जारी एक रिपोर्ट भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक 2021 में 180 देशों की सूची में भारत 85वे स्थान पर रहा है. जबकि 2020 में भारत 86वें स्थान पर था. इस लिहाज से भारत में यह सुधार और बेहतर है. इस सूचकांक में 88 के स्कोर के साथ डेनमार्क पहले स्थान पर है.


प्रश्न
7. रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य को हाल ही में किस राज्य के चौथे बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित करने की घोषणा की गयी है?

A. केरल

B. महाराष्ट्र

C. गुजरात

D. राजस्थान

Show Answer

उत्तर: (D) राजस्थान

व्याख्या : रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य को हाल ही में राजस्थान के चौथे बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित करने की घोषणा की गयी है. यह रामगढ़ विषधारी अभयारण्य 1,071 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा. इस अभयारण्य को वर्ष 1982 में स्थापित किया गया था। अभयारण्य के मुख्य क्षेत्रों में 8 गाँव हैं.


प्रश्न 8. ब्रांड फाइनेंस 2022 ग्लोबल 500 रिपोर्ट के अनुसार किस ब्रांड ने 2022 में भी सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है?

A. रिलायंस

B. एप्पल

C. सैमसंग

D. गूगल

Show Answer

उत्तर: (B) एप्पल

व्याख्या : हाल ही में ब्रांड फाइनेंस 2022 ग्लोबल 500 रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ब्रांड ने 2022 में भी सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है. यह फाइनेंस ग्लोबल 500 रैंकिंग इतिहास में दर्ज की गई अब तक की सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू है. इस लिस्ट में अमेज़न दुसरे और गूगल तीसरे स्थान पर है.


प्रश्न
9. रूस-चीन-ईरान की सेना ने हाल ही में किस खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास CHIRU-2Q22 आयोजित किया है?

A. बंगाल की खाड़ी

B. अरब सागर की खाड़ी

C. पनामा की खाड़ी

D. ओमान की खाड़ी

Show Answer

उत्तर: (D) ओमान की खाड़ी

व्याख्या : रूस-चीन-ईरान की सेना ने हाल ही में ओमान की खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास CHIRU-2Q22 आयोजित किया है. जिसका उद्देश्य तीनों देशों की नौसेनाओं के बीच व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना है. इस नौसैनिक अभ्यास में 140 युद्धपोत और लगभग 10,000 सैन्य कर्मियों के साथ 60 से अधिक विमान भाग लेंगे.


प्रश्न 10.
 हाल ही में किस राज्य ने भारत में अपनी तरह का पहला राज्य-स्तरीय पक्षी एटलस जारी किया है?

A. केरल
B. उत्तराखंड
C. जम्मू एवं कश्मीर
D. सिक्किम

Show Answer

उत्तर: (A) केरल

व्याख्या:
 हाल ही में केरल राज्य ने अपने यहां एक ‘केरल बर्ड एटलस’ (KBA) जारी किया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला राज्य स्तरीय पक्षी एटलस है। भौगोलिक विस्तार की दृष्टि से KBA एशिया का सबसे बड़ा पक्षी एटलस कहा जा रहा है। KBA को नागरिकों के सहयोग से विज्ञान संचालित अभ्यास के रूप में तैयार किया गया है। इसमें पक्षियों की देखभाल करने वाले करीब 1,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया है।