भारत और विदेश से सम्बंधित ‘5 फरवरी 2022 current Affairs सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, Current Affairs 5th February 2022’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
5 फरवरी 2022 Current Affairs पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs 5th February 2022 in Hindi
प्रश्न 01- भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल अगस्त में कौन सा चंद्रयान लॉन्च करने वाला है?
(A) चंद्रयान-3
(B) चंद्रयान-1
(C) चंद्रयान-2
(D) चंद्रयान-6
Show Answer
उत्तर: चंद्रयान-3

व्याख्या: भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO) इस साल अगस्त में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लॉन्च करने वाला है. दो साल पहले चंद्रमा मिशन (Moon Mission) के दौरान ISRO का स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह से टकरा गया था और इस तरह ये मिशन फेल हो गया था.
प्रश्न 02– 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड किसके नाम है। जिन्हे वर्ष 2007 में अर्जुन अवॉर्ड और 2014 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है?
(A) मिथली राज
(B) इसा गुहा
(C) अंजुम चोपड़ा
(D) नीतू डेविड
Show Answer
उत्तर: अंजुम चोपड़ा

व्याख्या: 17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली पूर्व महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। अब वो कमेंटेटर के रूप में सक्रिय हैं, इनके नाम 100 वनडे मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड है। इन्हे साल 2007 में अर्जुन अवॉर्ड और 2014 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।
प्रश्न 03- पेमा खांडू ने 3 फरवरी को तवांग के बुद्ध पार्क में एक 104 फीट ऊंचे स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था ये किस राज्य के मुख्यमंत्री है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) अरुणाचल प्रदेश
(C) गुजरात
(D) चेन्नई
Show Answer
व्याख्या: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को तवांग के बुद्ध पार्क में एक 104 फीट ऊंचे स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में बताया कि 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह ध्वज ऊंचाई के मामले में देश में दूसरा सबसे ऊंचा है।
प्रश्न 04- .काला घोड़ा फेस्टिवल फरवरी में कब से कब तक मनाया जाता है?
(A) 5 फरवरी से 13 फरवरी तक
(B) 5 फरवरी से 11 फरवरी तक
(C) 5 फरवरी से 09 फरवरी तक
(D) 5 फरवरी से 10 फरवरी तक
Show Answer
व्याख्या: काला घोड़ा कला महोत्सव नौ दिनों तक चलने वाला वार्षिक उत्सव है, जो हमेशा फरवरी के पहले शनिवार को शुरू होता है और समापन हमेशा फरवरी के दूसरे रविवार को दक्षिण मुंबई, भारत के काला घोड़ा क्षेत्र में होता है।
प्रश्न 05- निम्न में से कौन एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने?
(A)गौतम अडानी
(B)जित अडानी
(C)शिव नाडर
(D)करन अडानी
Show Answer
उत्तर:(A) गौतम अडानी

व्याख्या: भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी 90.1 बिलियन डॉलर के साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं, उन्होंने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया है
प्रश्न 06- डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (PIDF) की स्थापना की गई है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
- PIDF को NPCI द्वारा लॉन्च किया गया है।
- इसका उद्देश्य महानगरीय शहरों में भुगतान संरचना को बढ़ावा देना है।
उपरोक्त कथनो में कौन सा/ से सत्य है/ हैं ? कूट का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन करें ?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 तथा 2 दोनों
(D) न तो 1 न 2
Show Answer
व्याख्या: PIDF की स्थापना RBI द्वारा की गई है। इसका उद्देश्य उत्तर पूर्व क्षेत्र में टियर 3 से टियर 6 शहरों में भुगतान संरचना को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 07- निम्न में से कौन सा संगठन ‘लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक’ को जारी करता है ?
(A) विश्व बैंक
(B) विश्व व्यापार संगठन
(C) व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन
(D) विश्व आर्थिक मंच
Show Answer
व्याख्या: यह विश्व बैंक द्वारा बनाया गया एक इंटरेक्टिव बेंचमार्किंग टूल है, जो देशों को व्यापार लॉजिस्टिक्स पर उनके प्रदर्शन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों की पहचान करने में मदद करता है। जिससे वे अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठा सकते हैं।
प्रश्न 08- केंद्रीय बजट 2022-23 में स्वास्थ्य के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
- गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य के परामर्श के लिए एक राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बजटीय आवंटन में पिछले तीन वर्षों से लगातार कमी आई है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) दोनों 1 और 2
(D) न तो 1 और न ही 2
Show Answer
व्याख्या:
- केंद्रीय बजट 2022-23 में मानसिक स्वास्थ्य के परामर्श के लिए राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी I इस प्रकार कथन 1 सत्य हैI
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए बजट आवंटन 2021-22 में 36,576 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 37,000 करोड़ रुपये हो गया । अत: दूसरा कथन असत्य हैI
प्रश्न 09- निम्नलिखित में से कौन भारत और चीन के बीच विवादित स्थल नहीं है?
(A) डोकलाम
(B) गलवान घाटी
(C) देपसांग मैदान
(D) लिपुलेख पास
Show Answer
व्याख्या: लिपुलेख दर्रा भारत और नेपाल के बीच मौजूद है। जबकि अन्य तीन स्थान भारत और चीन के बीच विवादित स्थल हैं।
प्रश्न 10- राष्ट्रीय महिला आयोग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?
(A) राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम,1990 के तहत 31 जनवरी, 1992 में इसका गठन हुआ था।
(B) पहले राष्ट्रीय महिला आयोग का की अध्यक्ष श्रीमती जानकी पटनायक थीं।
(C) सातवें आयोग का गठन 2014 में किया गया हें जिसकी अध्यक्ष सुश्री ललिता कुमारमंगलम हैं।
(D) राष्ट्रीय महिला आयोग को सिविल कोर्ट का दर्जा प्राप्त नही है ।
Show Answer
व्याख्या: 31 जनवरी, 2022 को भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30वें राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का विषय था : ‘महिलाएं, जो बदलाव लातीं हैं’ (‘शी द चेंज मेकर’) जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाना है।राज्य महिला आयोग, राज्य सरकारों के महिला और बाल विकास विभाग, विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षण संकाय व छात्र, स्वैच्छिक संगठन, महिला उद्यमी तथा व्यावसायिक संघ इस आयोजन का हिस्सा थे।ऑप्शन D को छोड़कर प्रश्न में दिए गए सभी विकल्प सही हैं। चूंकि राष्ट्रीय महिला आयोग को सिविल कोर्ट का दर्जा प्राप्त है , अतः विकल्प D गलत है।