भारत और विदेश से सम्बंधित सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, Current Affairs 6th March 2022’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
Current Affairs 6th March 2022 in Hindi
प्रश्न 1. हाल ही में सुर्खियों में रहे SWIFT के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(A) SWIFT का पूरा नाम सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन है।
(B) स्विफ्ट एक मैसेजिंग नेटवर्क है, जो कि बैंकों को एक खास तरह के कोड फॉर्म में मैसेज देता है।
(C) यह ग्लोबल ट्रांजैक्शंस को मैनेज करने का काम करता है।
(D) स्विफ्ट का मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है।
उत्तर: (D)
व्याख्या: यूक्रेन संकट के मद्देनज़र अमेरिका और यूरोपीय संघ ने SWIFT से कुछ रूसी बैंकों को काट दिया है। इससे रूस की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। स्विफ्ट यानी सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन एक मैसेजिंग नेटवर्क है, जो कि बैंकों को एक खास तरह के कोड फॉर्म में मैसेज देता है। इससे इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन में होने वाली त्रुटि काफी कम हो जाती है।
इस सिस्टम की शुरुआत साल 1977 में हुई थी। इस प्रणाली से 200 से भी अधिक देश जुड़े हुए हैं। स्विफ्ट का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में है। आज दुनिया भर में 11 हजार से भी ज्यादा बैंक और संस्थान स्विफ्ट बैंकिंग प्रणाली से जुड़े हुए हैं। इसी कारण इसे ग्लोबल ट्रांजैक्शन का व्हाट्सएप कहा जाता है। जैसे आपको यहाँ से कनाडा पैसा भेजना हो तो इस इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन को मैनेज करने का काम स्विफ्ट बैंकिंग प्रणाली करती है।
प्रश्न 2. 15वीं शताब्दी के संत श्रीमंत शंकरदेव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
- यह कर्नाटक और केरल क्षेत्र से संबंधित थे।
- शंकरदेव ने ‘एका-शरणा-नाम-धरमा’ नामक भक्ति के एक रूप का प्रचार किया था।
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)
व्याख्या: बीते 27 फरवरी, को असम सरकार ने उन स्थानों पर ‘नामघर’ यानी वैष्णव मठ स्थापित करने का फैसला लिया, जहां 15वीं शताब्दी के संत और समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव ने बत्रादव (जो कि असम में है) से कूचबिहार (जो कि पश्चिम बंगाल में है) की यात्रा के दौरान कम से कम एक रात बिताई थी। बता दें कि श्रीमन्त शंकरदेव असमिया भाषा के बेहद ही प्रसिद्ध कवि, नाटककार, गायक, नर्तक, समाज संगठक और समाज सुधारक थे।
शंकरदेव ने, ‘एका-शरणा-नाम-धरमा’ नामक भक्ति के एक रूप का प्रचार किया था और समानता तथा भाईचारे के आधार पर, जातिगत मतभेदों, रूढ़िवादी एवं ब्राह्मणवादी रिवाजों और बलि प्रथाओं से मुक्त समाज को प्रोत्साहित किया। उनकी शिक्षाएं देव (भगवान), नाम (प्रार्थना), भक्त और गुरु – इन चार घटकों पर आधारित थीं।
प्रश्न 3. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
- इसकी स्थापना जून 1945 में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर द्वारा की गई थी।
- यह अंतर्राष्ट्रीय न्याय के स्थायी न्यायालय (PCIJ) का उत्तराधिकारी है।
- अंग्रेजी और स्पेनिश आईसीजे की आधिकारिक भाषाएं हैं।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 2
(D) 1,2 और 3
उत्तर: (C)
व्याख्या: आईसीजे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का प्रमुख न्यायिक अंग है। इसकी स्थापना जून 1945 में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर द्वारा की गई थी और अप्रैल 1946 में इसने काम करना शुरू किया था। यह अंतर्राष्ट्रीय न्याय के स्थायी न्यायालय (PCIJ) के उत्तराधिकारी के रूप में विकसित हुआ है। अंग्रेजी और फ्रेंच आईसीजे की आधिकारिक भाषाएं हैं।
प्रश्न 4. SWIFT के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- यह वित्तीय संस्थानों के लिए धन हस्तांतरण जैसे वैश्विक मौद्रिक लेनदेन के बारे में जानकारी को आदान-प्रदान करने के लिए एक सुरक्षित मंच है।
- यह बेल्जियम में स्थित है और यह G7 देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर: (A)
व्याख्या:
- यह वित्तीय संस्थानों के लिए धन हस्तांतरण जैसे वैश्विक मौद्रिक लेनदेन के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए एक सुरक्षित मंच है।
- यह बेल्जियम में स्थित है तथा यह ग्यारह देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
प्रश्न 5. सिंधु नदी जल विवाद पर निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।
- सिंधु जल पर स्थायी आयोग (पीसीआईडब्ल्यू) के तहत इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान की वार्षिक बैठक हुई है।
- इस आयोग और वार्षिक बैठक का प्रावधान सिंधु जल संधि 1960 में किया गया है।
उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं / है ?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 न ही 2
उत्तर: (C)
व्याख्या: सिंधु जल पर स्थायी आयोग (पीसीआईडब्ल्यू) के तहत इस्लामाबाद में हुई भारत-पाक अफसरों की एक वार्षिक बैठक में दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि उन्हें पश्चिमी जलविद्युत परियोजनाओं पर अतिरिक्त डाटा प्रदान किया जाए। दोनों देशों के बीच तीन दिनी बैठक में सभी तरह के मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें भारत ने पाकिस्तान को 15 से 20 अतिरिक्त आपत्तियों की सूची भी सौंपी।
पाकिस्तान ने 10 परियोजनाओं को लेकर आपत्ति जताई थी जिनमें कुलन रामवरी, तमाशा हाइड्रो, बाल्टिीकुलन, दरबुक श्योक आदि शामिल हैं। इनमें से नौ 25 मेगावाट और उससे कम की लघु विद्युत परियोजना श्रेणी में हैं। इन पर भारत द्वारा साझा किए गए डाटा पर पाकिस्तान ने खामियां बताईं।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रांतीय व राज्य सरकारों में आमतौर पर छोटी परियोजनाओं के मामले में डिजाइन और इंजीनियरिंग को लेकर कुछ कमी होती है लेकिन 1960 की सिंधु जल संधि के तहत जरूरी दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए संबंधित निकायों से संपर्क किया जाएगा।
बैठक के दौरान पक्षों के बीच फजिल्का नाले पर भी विमर्श हुआ। पाकिस्तान ने आश्वासन दिया कि वह फजिल्का नाले से सतलुज में मुक्त प्रवाह के लिए सभी जरूरी कदम उठाना जारी रखेगा। बैठक में दोनों देशों के बीच बाढ़ से बचने के लिए जल का डाटा उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी।
सिंधु जल पर स्थायी आयोग की अगली बैठक दिल्ली में बुलाने पर भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बन गई है। इस्लामाबाद में 1 से 3 मार्च तक हुई दोनों देशों की बैठक में इस पर सहमति जताई गई। दोनों देशों की सहूलियत के हिसाब इस बैठक की तिथियां तय की जाएंगी।
प्रश्न 6. विश्व स्मारक कोष (World Monuments Fund-WMF) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें ।
- वर्ष 1965 में स्थापित WMF न्यूयार्क स्थित एक गैर-सरकारी संगठन है।
- विश्व स्मारक निगरानी एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसे वर्ष 1995 में शुरु किया गया।
उपरोक्त में से कौन से / सा कथन सत्य हैं ?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 न ही 2
उत्तर: (C)
व्याख्या: हाल ही में वर्ल्ड मोन्यूमेंट वॉच ( World Monument Watch) ने भारत के एक स्थल को हेरिटेज टैग का दर्जा दिया है। मध्य कोलकाता का Tiretta बाजार जो कोलकाता में एक बहुत ही पॉपुलर ब्रेकफास्ट साइट के लिए जाना जाता है , उसे हेरिटेज टैग दिया गया है। इसे WMW द्वारा 25 असाधारण महत्व वाले हेरीटेज साइट्स जो चुनौतियों का सामाना कर रहे हैं , के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। हर रविवार tiretta बाजार की गलियां एक फूड हब बन जाती हैं जहां चीनी समुदाय भी केंटोनीज़ आफर करता है।
वर्ष 1965 में स्थापित WMF न्यूयार्क स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (Non Governmental Organisations- NGO) है।विश्व स्मारक निगरानी एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसे वर्ष 1995 में शुरु किया गया।
इस कोष का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत स्थलों की पहचान करना और उनके संरक्षण के लिये वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान करना है। न्यूयार्क स्थित गैर सरकारी संगठन विश्व स्मारक कोष (World Monuments Fund-WMF) ने प्राचीन भूमिगत जल प्रणाली सुरंगा बावड़ी (Suranga Bawadi) को विश्व स्मारक निगरानी सूची-2020 में शामिल किया है।
प्रश्न 7. हाल ही में चर्चा में रहीं माधबी पुरी बुच के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
- इन्हें सेबी का अगली नई अध्यक्षा नियुक्त किया गया है।
- ये सेबी की दूसरी महिला अध्यक्षा हैं।
- सेबी के अध्यक्ष की नियुक्ति में वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर: (B)

व्याख्या: हाल ही में माधबी पुरी बुच को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) अगला नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। भारत सरकार द्वारा माधबी को यह जिम्मेदारी अगले तीन सालों के लिए दी गयी है। वे पूर्व चेयरपर्सन अजय त्यागी की जगह लेंगी जिनका कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो चुका है। यह सेबी के इतिहास में पहला मौका है जब कोई महिला सेबी की कमान संभालेगी।
माधबी पुरी बुच को फाइनेंसियल सेक्टर में कार्य करने का तीन दशक का लंबा अनुभव है। बता दें कि सेबी के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (FSRASC) द्वारा साक्षात्कार के आधार पर कुछ नामों की सिफारिश कैबिनेट को की जाती है। इसके बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति किसी एक नाम पर अंतिम फैसला लेती है।
प्रश्न 8. फ्रीडम इन द वर्ल्ड रिपोर्ट निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा प्रकाशित की जाती है?
(A) ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल
(B) रिपोर्टर विदआउट बॉर्डर
(C) फ्रीडम हाउस
(D) ग्रीनपीस इंटरनेशनल
उत्तर: (C)
व्याख्या:
- विश्व में स्वतंत्रता रिपोर्ट राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रताओं पर एक वार्षिक वैश्विक रिपोर्ट है, जो प्रत्येक देश और क्षेत्रों के एक चुनिंदा समूह के लिए संख्यात्मक रेटिंग और वर्णनात्मक विवरण प्रदान करता है। 2022 के संस्करण में 1 जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक 195 देशों और 15 क्षेत्रों में होने वाले घटनाक्रमों को शामिल किया गया है।
- रिपोर्ट को अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन फ्रीडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया है, जिसे अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।
प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन सा देश RCEP का हिस्सा नहीं है?
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) कंबोडिया
(C) बांग्लादेश
(D) न्यूजीलैंड
उत्तर: (C)
व्याख्या : क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता है।
प्रश्न 10. आईपीसीसी, (इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
- यह 1988 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) द्वारा स्थापित किया गया था।
- यह मूल शोध का संचालन नहीं करता है और न ही जलवायु परिवर्तन की निगरानी करता है, बल्कि सभी प्रासंगिक प्रकाशित साहित्य की आवधिक, व्यवस्थित समीक्षा करता है।
सही कथनों का चयन कीजिये:
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) दोनों सही हैं
(D) दोनों गलत हैं
उत्तर: (B)
व्याख्या:
- जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (आईपीसीसी) जलवायु परिवर्तन से संबंधित विज्ञान का आकलन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र निकाय है।
- यह 1988 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा स्थापित किया गया था, और बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसका समर्थन किया गया था।
- यह मूल शोध का संचालन नहीं करता है और न ही जलवायु परिवर्तन की निगरानी करता है, बल्कि सभी प्रासंगिक प्रकाशित साहित्य की आवधिक, व्यवस्थित समीक्षा करता है।