वाकिंग फिश (पिंक हैंडफिश) (Walking Fish (Pink Hand fish) : डेली करेंट अफेयर्स

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में तस्मानिया तट के पास एक बहुत ही दुर्लभ पिंक हैंडफिश मछली देखी गई है जो एक दुर्लभ वाकिंग फिश ( Walking Fish ) है। इसे ऑस्ट्रेलिया के तट पर 22 वर्षों बाद देखा गया है। 22 वर्षों से इस पर निगाह रखी जा रही थी और इसके संरक्षण के लिए प्रयास भी किए जा रहे थे जिसके परिणाम स्वरुप यह सफलता मिली है।

इस पिंक हैंडफिश की विशेषता यह है कि इसके शरीर पर दोनों तरफ से दो आगे को निकले हुए या उभरे हुए पंख ( Two Protruding Fins) होते हैं जो छोटे हाथ की तरह दिखते हैं और इन्हीं हाथ जैसे दिखने वाले अंग की मदद से यह मछ्ली चलती है । इसलिए इसका नाम Walking fish है। इसे तस्मान फ्रैक्चर मरीन पार्क में सर्वे के दौरान वॉकिंग फिश को देखा गया है।

कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन जोकि ऑस्ट्रेलिया की नेशनल साइंस एजेंसी है उसके द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है एक दुर्लभ वॉकिंग फिश को 22 वर्षों बाद पुनः देखा गया है।

इसे ऑस्ट्रेलिया में अंतिम बार वर्ष 1999 में देखा गया था। सीएसआईआरओ के अनुसार एक समय ऐसा था जब उत्तरी पूर्वी तस्मानिया और दक्षिणी तस्मानिया के तटीय जल में वॉकिंग फिश अच्छी खासी तादाद में पाई जाती थी। वहीं वर्ष 2012 में इस प्रजाति को ऑस्ट्रेलिया में क्रिटिकली एंडेंजर्ड घोषित किया गया था।

बाद में यह डेरवेन्ट और डीएंटीकास्ट्रेक्स एस्चुअरी ( Derwent and D’Entrecasteaux estuaries) में ही केवल देखी जाने लगी थी। पिंक हैंड केवल ऑस्ट्रेलिया की मूल प्रजाति ( Native Species) है ।

हाल के अनुसंधान में यह भी पुष्टि की गई है कि हैंडफिश जिन्हें अब तक शैलो वॉटर स्पीसीज माना जाता था वह सागर में अधिक गहराई वाले हिस्सों ( 150 मीटर गहरे सागरीय क्षेत्र तक ) और अधिक खुले सागरीय जल ( Open waters) में पाई जा सकती हैं।

पिंक हैंडफिश ऐंगलरफिश फैमिली की सदस्य है। यह 14 प्रकार के हैंडफिशों में से एक है जो तस्मानिया के दक्षिण पश्चिम तट पर पाई जाती है।

हाल ही में कनाडा के भी अनुसंधानकर्ताओं ने विलुप्त सोर्डफिश ( Swordfish) की खोज की है जो आज से 130 मिलियन वर्ष पूर्व Modern Day कोलंबिया के सागरीय जल में पाई जाती थी।

Daily Current Affairs December 2021